logo

दिल्ली : देश की महिलाएं नए भारत की ध्वजवाहक - अर्जुन मुंडा

arjun_munda_delhi.jpg

दिल्ली:
‘यत्र नार्यस्तु पूजयन्ते, रमन्ते तत्र देवता' जहां नारी की पूजा होती है, नारी को शक्ति के रूप में देखा जाता है और जहां उनका सम्मान सबसे ऊंचा होता है,उस मिट्टी का नाम भारत है। उक्त बातें केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Union Tribal Minister Arjun Munda) ने 84वें ग्लोबल एडिशन सेलिब्रेशन कार्यक्रम (At the 84th Global Edition Celebration event) में कहीं है। वुमन इकोनॉमिक फ़ोरम (Women Economic Forum) द्वारा आयोजित 84वें ग्लोबल एडिशन सेलिब्रेशन कार्यक्रम में अर्जुन मुंडा सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के जे डब्ल्यू मेरियट होटल(एयरो सिटी)में कार्यक्रम हुआ था। अर्जुन मुंडा ने आगे कहा कि देश की महिलाएं नैतिकता, निष्ठा, निर्णय और शक्ति की प्रतीत हैं। नए भारत की ध्वजवाहक है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है।


विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य कर रहे लोग हुए शामिल
इस कार्यक्रम में दुनियाभर से विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य कर रहे विशेष रूप से उद्यमिता, राजनीति, सामुदायिक सेवा, कला, संस्कृति, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, आध्यात्मिकता, नवाचार, लेखन, अनुसंधान सहित प्रेरक महिला और पुरुषों ने शिरकत की थी।